शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब दुल्हन का भाई_ दुल्हन सजाने पार्लर वाली दो बहनों को लेकर आ रहा था और घर पहुंचते_ उससे पहले उनकी मौत की खबर आ गई.........
पिकअप से टकराई बाइक, दो की मौत, एक घायल !!
लैलूंगा_रायगढ़।।जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।यह घटना उस वक्त की है जब युवक शादी वाले घर से दुल्हन को सजाने पार्लर वाली दो बहनों को bajaj pulsar bike से लेकर आ रहा था की अचानक छापरपानी मोड़ क्रेशर के पास पिकअप वाहन क्रमांक cg13 an7740 और bajaj pulsar बाइक के बीच आमने-साम्ने भिड़ंत होने से उसमे सवार एक युवक और एक युवती की मौक़े पर ही मौत हो गई है।
वहीं एक अन्य बाइक मे सवार युवती बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसे उपचार हेतु रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। घटना आज दोपहर 12:00 बजे छापरपानी मोड़ क्रेशर के पास हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। तो वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया है।
0 Comments