संवाददाता -चरण सिंह क्षेत्रपाल
राजधानी से जनता तक। न्यूज गरियाबंद। देवभोग -गरियाबंद जिले के नयें पदस्थ जिलाधीश आकाश छिकरा के दिशानिर्देश के जरिए विकास खण्ड देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी अर्पिता पाठक ने शिविर का आयोजन झाखरपारा स्थल -हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करवाईं ।इस शिविर में जिला मुख्यालय के नये पदस्थ जिलाधीश आकाश छिकरा मौजदूगी में सभी अधिकारियों व कर्मचारीयों ने शिविर में स्टाल लगाकर विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक योजनाओं को शिविर में उपस्थित आम नागरिकों को अवगत करवाईं गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों हर वर्ग के व्यक्ति को इस योजनाओं से लाभ ले सकें। पहले चरण में रखा गया जनसमस्या निवारण शिविर में कुछ ही दशक लोगों ने ही शिविर में उपस्थित हो सकें, चुकी उस वक्त अधिक गर्मी,धूप के बजह से लोग शिविर में आने के लिए पसंद नहीं किए।
इस बजह से झाखरपारा में एक बार फिर से शासन कि और से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया।इस शिविर को सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर के अधिकारी व कर्मचारीयों का जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक रख कर शिविर का आयोजन करवाईं गई। लेकिन इस बार कि शिविर में अच्छी संख्या में लोग उपस्थित हुए, सबसे अधिक किसानों का आवेदन नल जल पानी, जमीन व बाकी अन्य विषयों पर आवेदन जमा किए गए।आवेदन को पंजीयन करने का कार्य जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने रजिस्टर में आवेदकों का नाम, गांव का नाम किस संबंध पर शिकायत व मांग किया गया है। इन सभी कालम को क्रमबद्ध दर्ज करते हुए आवेदकों के द्वारा जमा किया गया वह शिकायत व मांग पत्र को
संबंधित विभागों को आवेदन पृथक -पृथक कर भेजें गए। आवेदनों का निराकरण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी अर्पिता पाठक व शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीण जनताओं के समक्ष शासन के प्रत्येक योजनाओं को सरल व स्पष्ट रूप में एक- एक करके सभी जन विकास मूलक योजनाओं को फोकस करते हुए विभाग के हर योजनाओं का विश्लेषण किया गया ,आवेदकों का समस्या तत्काल निराकरण नियम विधीवत किया गया। आज के इस जन समस्या निवारण शिविर में कुल242 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से शिकायत आवेदन 09, और मांग के लिए 133 आवेदन जमा किया गया था।जिसमें से राजस्व विभाग का तत्काल निराकरण नहीं हों पाईं और नहीं के बराबर है, चुकी किसानों ने अपने जमीन के संबंध में राजस्व विभाग को नामांतरण, भाई बंटवारे, नाम त्रुटि सुधार,फोती कटवाने,व अन्य कार्य करने के लिए आवेदन किया गया था, जिससे में जाति प्रमाण पत्र,मूलनिवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, जैसे छोटे छोटे कार्य कुछ लोगों का हों पाया, लेकिन जमीनी स्तर कर्मचारी
पटवारी अपने मांगें सरकार से पूरी करवाने के लिए संघ के और से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, इधर किसान व स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बड़ी समस्या खड़ा हो सकता हैं। पटवारी कर्मचारीयों का हड़ताल वापस होनें तक , कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा, शिविर में राजस्व विभाग के आर आई को इस संबंध को सम्मभालने को कहा गया है जाति प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र जैसे कार्य को देखने को कहा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग कि और से आज चार व पांच छात्रों को स्थाई जाति प्रमाण पत्र जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित हुए प्रदेश आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष जनक ध्रुव जी के हाथों से स्थाई जाति प्रमाण पत्र को छात्राओं को वितरण किया गया। उसके पश्चात देवभोग जनपद पंचायत सीईओ प्रतिक प्रधान के द्वारा विकास खण्ड देवभोग के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों को दीं गईं प्रधानमंत्री आवास ,गोठानों तथा शासन के द्वारा संचालित होने वाले हर योजनाओं को ग्रामीण जनताओं
को अवगत करवाया गया। इस तरह से सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारीयों ने विभाग से जनता को लाभ मिलने का हर योजनाओं को विधि वत से किस तरह लाभ लिया जा सकता हैं, पूरी विधियां जानकारी दिया गया । आज के इस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का भी सबसे बड़ा महत्व पूर्ण योगदान रहा, जिसमें से जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति निरज ठाकुर, प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष जनक ध्रुव, जनपद पंचायत देवभोग उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा,धन सिंह मरकाम, अमितेश अवस्थी,सूरज शर्मा, विनोद ध्रुवा,
महेश्वर बघेल, प्रेम लाल नागेश, ओंकार पात्र,झाखरपारा सरपंच शनत कुमार मांझी,आसलम मेमन जनपद सदस्य,पदुलोचन जगत सरपंच उसरी पानी , भगवानों बेहेरा समाजसेवी सहित अन्य सभी, शिविर में उपस्थित सभी आम जनता , जिला व विकास खण्ड देवभोग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी शिविर में उपस्थित थे।

0 Comments