राजधानी से जनता तक कोरबा: शासकीय नवीन महाविद्यालय बांकी मोंगरा में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय परिसर में योगाभ्यास छात्र-छात्राओं , स्वयंसेवकों सहित प्राध्यापकगण द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से संचालित किया गया। उक्त योगाभ्यास में परिसर में स्थित स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण और ग्रामीणों ने भी भाग लिये। 
  दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। योगासन,प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं।मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं।
    प्रोग्राम ऑफिसर ने कहा कि योगासन शरीर को सामान्य स्थिति में रखता हैं और मांसपेशियों को शक्ति देता हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।  बीएससी द्वितीय वर्ष की योगाभ्यास की प्रशिक्षित स्वयंसेविका भूमिका साहू द्वारा कई तरह के योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, चक्रासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन , अर्ध हलासन, हलासन, सर्वांगासन, विपरीतकर्णी आसन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन ,कपालभाति और अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया गया। 
   उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं सुशांत, प्रशांत, किशन, सूरज सोनी, दीपा, निशांत, आरती, तुषार, का  योग दिवस के प्रचार-प्रसार एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।