राजधानी से जनता तक। बनाहिल (मुलमुला) जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बनाहिल में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में मुलमुला थाने के सस्पेंड आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे ने दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और दुकान संचालक सहित उनके दोनो बेटों पर प्राणघातक हमला भी किया जिसको तत्काल पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दुकान बनाहिल गांव के बस स्टेंड पर एक अज्ञात व्यक्ति अपनी चारपहिया वाहन रोककर दुकान संचालक से महंगे आइस्क्रीम मांगने लगा जिस पर दुकान संचालक द्वारा कम कीमत वाला आइस्क्रीम होने की बात कही मगर अज्ञात व्यक्ति द्वारा (जो अपनेआप को नरियरा गांव का निवासी बता रहा था) गुस्से में गाली गलौच करने लगा, मगर दुकान संचालक के गाली गलौच का विरोध करने पर नरियरा गांव चला गया जहां से 10 से 12 लोगों की संख्या में आदमी इकठ्ठा कर जान से मारने की नियत से दुकान संचालक पर हमला किया जिस पर बीच बचाव कर रहे दुकान संचालक के बड़े पुत्र को जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया एवं दूसरे पुत्र के कमर पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया ।
वहीं दुकान पर रखे पैसे व सामान को तोड़फोड़ करने लगे । पूरे मामले के मारपीट की खासबात ये रही की मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति में एक मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक था जिसका नाम धर्मेंद्र बंजारे बताया जा रहा है जो पिछले कुछ दिनों से अपने थाना प्रभारी पर बंदूक तानने के कारण सस्पेंड चल रहा है। पुलिसिया रुतबा का इस प्रकार गलत इस्तेमाल कर सस्पेंड आरक्षक ने जिस तरीके से उत्पात मचाया है काफी शर्मनाक है जिसपर प्रशासन को तत्काल उचित व न्यायसंगत कदम उठाना चाहिए जिससे जनमानस में कानून का पर भरोसा बनी रहे ।


0 Comments