राजधानी से जनता तक।  शिवरीनारायण   - जांजगीर जिले के पामगढ़ विधानसभा से निषाद पार्टी ने चुनावी हुंकार भरते हुए माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण के मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण का दर्शन किया एवं 23 विधानसभा चुनाव का आगाज किया।




       निषाद पार्टी के चुनावी बैठक में छ ग प्रभारी संजय सिंह राजपूत के मुख्यतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुवात हुई जिसमे उन्होंने पामगढ़ विधानसभा से चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि निषाद पार्टी 2023 के विधानसभा में पामगढ़ से ही शुरुवात करने जा रही है और पूरे छ ग प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लडेगी। चुनावी बैठक शिवरीनारायण के केंवट मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, तत्पश्चात भगवान लक्ष्मीनारायण का दर्शन कर माता शबरी से आशीर्वाद लिया। उसके बाद दुधाधारी मठ मंदिर में पुजारी जी से भेंट मुलाकात कर महानदी घाट पर बैठकर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती से इस बार विधानसभा में जितवाने का संकल्प लिया।  बैठक का संचालन प्रदेश सचिव इन्नल कुमार निषाद ने किया जिसमे प्रदेश संगठन मंत्री डा. शांति प्रसाद कैवर्त्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई । वही बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हजारी लाल, प्रदेश महामंत्री रामनाथ केंवट, जिला जांजगीर उपाध्यक्ष त्रिपति नाथ कैवर्त्य, शक्ति जिला प्रभारी राही जी, बेलतरा विधानसभा से माधो निषाद , बिलासपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद, सूरज निषाद, मेघनाथ निषाद, धनेश निषाद, हर प्रसाद कैवर्त्य, बंशी लाल, डा. मनहरण कैवर्त्य जी एवं भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।