चरण सिंह क्षेत्रपाल 


गरियाबंद।देवभोग - अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस मौके पर विन्द्रानवागढ़ विधान सभा किसान कांग्रेस अध्यक्ष आशीष पांडे व उपाध्यक्ष भोज राज मांझी ने अपने क्षेत्र वासियों को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा योग मूल रूप से शरीर,मन और आत्मा को शुद्ध करने प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मक और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती हैं, वास्तव में योग स्वस्थ, तनाव मुक्त और अनुशासित जीवन जीने कि शैली है।योग से निरोग रहने का उत्तम साधन है माना गया है,यह भारत कि प्राचीन परंपरा है, हमारे ऋषि मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से जान लिया था।



 अब पूरे विश्व में योग का महत्व जान रहा हैं। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें योग को अपनाने से शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती हैं। इस लिए हम सभी मिलकर हर घर आंगन योग के संदेश को जन जन तक पहुंचाएं।  योग दिवस पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश कुमार डोंगरे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी पुरातन विद्या है।हर व्यक्ति को तंदुरुस्त रहने के लिए योग प्रति दिन करना चाहिए। इस मौके पर विन्द्रानवागढ़ विधान सभा किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष भोज राज मांझी ने योग के महत्व के बारे में कहा कि स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।