लोरमी। अजीत जोगी छात्र संगठन के विधानसभा अध्यक्ष रामप्रसाद पटेल का जन्मदिन उनके गृह ग्राम से लेकर लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगह पर मनाया जाएगा।पटेल ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन सिर्फ लोगो के हित के लिए है, पटेल ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक का सफर बहुत सुंदर है,20 साल बेमिसाल के तौर पर 12 जून को धूमधाम से मेरा जन्मदिन मनाया जाएगा।पटेल ने कहा कि जिस प्रकार एक छोटे से उम्र में छात्र हित, लोगों के हित के लिए सदैव लड़ाई लड़ते आया हूं, चाहे दिन हो चाहे रात। पटेल ने लगातार 4 वर्षो से लोगो के हित के लिए लोरमी विधानसभा क्षेत्र के दौरा कर रहे है, पटेल ने बताया कि खुद के कॉलेज की पढ़ाई से समय निकालकर लोगो के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता हूं। विधानसभा अध्यक्ष रामप्रसाद पटेल ने कहा कि ऐसे ही आशीर्वाद मेरे ऊपर आप सभी लोगों का सदैव बना रहे।