राजधानी से जनता तक/कोरबा: सोमवार को कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर के कमर्शियल कंपलेक्स में आगजनी घटना से पूरा कोरबा शहर सहम गया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शाम होते-होते आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया वही इस बड़े हादसे में तीन जानों को भी छीन लिया।
वहीं कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई दोपहर को हुए एक बड़े हादसे का वीडियो सामने आए हैं जहां बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट होते ही आग लगने लगी जो धीरे-धीरे कर अपना रौद्र रूप धारण कर एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गई जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जब शॉर्ट सर्किट का दौर शुरू हुई हुआ था तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इधर-उधर भागते और वीडियो बनाते देखा गया मगर किसी ने शुरुआत में आग बुझाने को लेकर कोई बड़ा कदम उठाया , फैसला आपको करना है कि क्या थोड़ी सी सजगता और जागरूकता से आज कोरबा में हुए इस बड़े हादसे को रोका जा सकता था ?
देखें वीडियो
आगजनी की विडियो
0 Comments