चंद्रपुर।। भाजपा नेत्री उपाध्यक्ष महिल मोर्चा सक्ती के नेतृत्व मे 15 जुलाई को बैठक आहूत कि गई थी जिसमे चर्चा किया गया जिस पर बहुरानी रूपासिंहदेव ने कहा कि सड़कें किसी भी सरकार के विकास का आईना होती है,अच्छी सड़कें है तो आप कह सकते हैँ कि सरकार कि नीति और नियत दोनो साफ है।
और यादि खराब है तो नेतृत्व पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है। क्योंकि यदि नेतृत्वकर्ता व नेतृत्व सामर्थ्यवान हो तो पुरानी सड़कें बनती भी आई और नई सड़के स्वीकृत भी होती है ,साथ हि उन्होंने 19 जुलाई को चंद्रपुर विधानसभा के जनपद पंचायत डभरा मे भाजपा विधानसभा के सड़कों को लेकर प्रदर्शन व जनपद घेराव करेगी।
जिसमे जर्जर सड़कों के साथ साथ गाँवो को शहर से जोड़ने वाली सड़को के मुद्दे उठाये जाएंगे। रूपासिंहदेव ने आगे बताया कि चंद्रपुर विधानसभा के साथ साथ पूरे प्रदेश के सड़कों का हाल बेहाल है।केवल और केवल भारत सरकार के विभागों मे आने वाली सड़कों का हि निर्माण हो रहा है।राज्य सरकार के पास स्टेट हाइवे के लिए न तो पैसा है और न हि नियत ।
उन्होंने विधानसभा कि सड़कों कि दुर्गति के लिए स्थानीय नेतृत्व को दोषी बताया। यदि स्थानीय विधायक चाहते तो यह स्थिति निर्मित नही होती।डभरा मे होने वाले सड़कों को लेकर प्रदर्शन मे डभरा से भदरी, फरसवानी ,गोबरा,दर्राभांठा,तुलसिडीह, भजपुर, चंदली,कलमा,बेलपाली, बालपुर तक के सड़कों को प्रमुख मुद्दा बनाया जायेगा।

0 Comments