राजधानी से जनता तक

चंद्रपुर।। शासकीय नवीन महाविद्यालय चंद्रपुर मे इस वर्ष कला,वाणिज्य एवं विज्ञान सभी संकायों में बहुतायत छात्र छात्राओं के अनुत्तीर्ण होने का खबर सामने आया है जिसका फायदा उठाते महाविद्यालय के पदस्थ शिक्षक मोरध्वज दर्शन के द्वारा छात्रों को अलग से उत्तर पुस्तिका देकर लिखने व पास कराने का झांसा देकर अवैध वसूली का मामला संज्ञान मे आया है।




जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को महाविद्यालय का नाम खराब होना व अन्य शिक्षको का अपमान होना तथा छात्र छात्राओं के साथ बाजारीकरण व धोखा होना प्रतीत हुआ जिसके सम्बन्ध मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा जिला सक्ती को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग किया गया है ।




जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री दिव्या अग्रवाल ने उक्त शिकायत आवेदन मे उल्लेखित तथ्यों के सम्बन्ध मे (3) तीन दिवस के भीतर आवश्यक जाँच कार्यवाही प्रतिवेदन प्रस्तुत करने महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया है ।

अब देखना होगा की क्या महाविद्यालय के प्राचार्य व कमेटी उक्त विषय को गंभीरता से लेती है या केवल लीपा पोती मात्र की कार्यवाही की जायेगी।