राजधानी से जनता तक/न्यूज
महासमुंद- आज प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नेतृत्व में ,सतनामी समाज जिला महासमुन्द द्वारा संयुक्त रूप, राजमहन्त पी एल कोसरिया, जिला अध्यक्ष विजय बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया, तरुण ब्यवहार जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, हीरा जोगी ,
अध्यक्ष सतनामी समाजमुक्ति केंद्र झलप, , सत्यप्रकाश जोशी, रामेश्वर सोनवानी, प्रियरंजन कोसरिया सरपंच, संजय कोसरिया , व चमन जिला अध्यक्ष भीम रेजिमेंट की उपस्थिति में पुलिस थाना पिथौरा परिसर में विगत 29 जुलाई को अनुसूचित जाति वर्ग के युवक तरुण डहरिया निवासी संदी खैरा को पुलिस हिरासत में रखा गया था, जिसे ड्यूटी तैनात लापरवाह, कानून का मजाक बनाने वाले आरक्षक शैलेश ठाकुर, गोपाल यादव के सहयोग से हथकड़ी खोलकर अपहरण कर अपने कार में रायगढ़ ले जाते वक्त बेरहमी से लात घुसो से मारते ले जाया गया। अतः कानून के मजाक उड़ाने वाले आरक्षक की बर्खास्तगी,कानून को हाथ मे लेने वाले अनुसूचित जाति वर्ग केबेकसूर युवक को प्रताड़ित करने वाले सन्नी सरदार,राहुलसिह के विरुद्धअनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफ आई आर कर गिरप्तार करने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर , ब्लॉक सचिव राजेंद्र मार्कण्डेय,राजा कोसरियाअध्यक्ष राजीव मितान क्लब, डॉ विजय चतुव्रेदी मोनेद्र ब्यवहार सी एल टंडन , बन्दन जांगड़े ,किशन जांगड़े,पूरन ,सोनू टंडन, सोनू कोशले,अशोकप्रभाकर, संतलाल निराला,मुकेश मधुकर, ब्लॉकअध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,मोतीलाल जांगड़ेब्लॉक अध्यक्ष संघर्ष मोर्चा, मनीश ,देवसिंह मार्कण्डेय, ब्लॉक सचिव दयाराम जांगड़े ,के अलावा बागबाहरा, झलप, पिथौरा, सांकरा, महासमुन्द, बसना, कुसगढ, खैरा,सपोस, छिबरा, लाखागढ़, ठाकुर दिया, बरेकेल के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments