लैलूंगा ब्रेकिंग:- लैलूंगा कोतबा मुख्य मार्ग से आ रही है जहां लैलूंगा के निकट स्थित ग्राम रुडुकेला के पास यात्रियों से भरी एक बस और डीजल टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई वहीं इस दुर्घटना में कई यात्री घायल भी हो गए है जिन्हे उपचार के लिए लैलूंगा के अस्पताल ले जाया गया है।आपको बता दे दुर्घटना के बाद डीजल टैंकर फटने से आसपास के लोगो में डीजल लूटने के लिए झुमाझटकी भी हो रही थी तथा घटना रुडुकेला के पास स्थित वेलकम पुलिया के पास की है।

  एसडीओपी दीपक मिश्रा को सूचना के बाद तत्काल लैलूंगा पुलिस को मौके पर भेज कर भीड़ पर काबू पाया किया गया।।