कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत देव्पहरी पिकनिक स्पॉट में पहुंचे दो युवक एवं दो व्यक्ति अचानक जल स्तर बढ़ने से मौके पर ही फस गए, चारों तरफ तेज बहाव के बीच फंसे लोगों की सूचना जब पुलिस को पहुंची तब मौके पर पहुंच फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

लोगो के फंसे होने की सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को अवगत कराया गया, वह स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्णा साहू एवं थाना स्टाफ समिति होमगार्ड एवं वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लगभग 5 घंटे के बाद आखिरकार तेज बहाव के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।