डभरा।चंद्रपुर।शक्ति ।। नवीन जिला शक्ति अंतर्गत ग्राम तेंदूमुड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक तरफ एक कब्जाकर्ता और वहीं दूसरी तरफ पूरे गांव वाले जो कि विगत कई महीनों पहले

तहसीलदार डभरा व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा को लिखित शिकायत किए थे कि गाँव के व्यक्ति के द्वारा आम रास्ता- पगडंडी है जो आज से लगभग 100 सालों पूर्व से किसानों व गांव के ग्रामीणों की आने जाने के लिए रास्ता हुआ करता था। जिसमें शिकायत के पश्चात हल्का पटवारी मधु कुर्रे द्वारा स्थल पंचनामा गांव के ग्रामीणों कोटवार एवं आवेदक शिकायतकर्ता पूर्व प्रत्याशी आम आदमी पार्टी भानु प्रकाश चंद्रा के शिकायत आवेदन 17 जून 2022 के आधार पर किया गया। जिसकी सूचना तहसीलदार डभरा को उक्त कब्जा के संबंध में लिखित रूप में आगे की कार्यवाही के लिए अवगत कराया जाने के एक वर्ष बाद भी शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी किसी नतीजे पर न पहुँचते कब्ज़ाकर्ता के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं। अब तो ऐसा लगता है कि एक कब्जाकर्ता शासन प्रशासन के रखवालों पर भारी पड़ रहा हो जिसमें निश्चित रूप से शासन प्रशासन के अधिकारियों की घोर लापरवाही मानी जा रही है, जो की अब तक गांव वालों को न्याय नही दिला सके।

वहां के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थिति से शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अवगत हो अति शीघ्र कार्यवाही करते हुए कब्जा हटाने व किसानों की एवं ग्रामीणों की आवागमन सुविधा को दुरुस्त कराएं अन्यथा तहसील घेराव के लिए बाध्य होंगे।