छत्तीसगढ़/कोरबा: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक गलियों में शोर मच रहा है। कोरबा जिला के नगर निगम क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आप सुनकर कहेंगे क्या राजनीति है। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के खिलाफ भाजपा के कुछ पार्षदों के द्वारा राजीव सिंह को ज्ञापन देकर हटाने की मांग की जा रही है। सूत्रों की माने तो भाजपा के कुछ पार्षद मंत्री और महापौर के इशारे में काम कर रहें है। भाजपा के कुछ पार्षद जिनके उपर आपराधिक, आर्थिक अनियमितता के प्रकरण लंबित है। वे लोग भाजपा के पार्षदों को बरगला कर नेता प्रतिपक्ष के विरोध में माहौल बनाकर भाजपा में सेंध मारने की साजिश रच रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने लगातार मंत्री और महापौर के कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार कार्य के विरोध में आवाज उठा रहे है। क्या मंत्री व महापौर के करीबी भाजपा पार्षद के उपर मितानिन छेड़छाड़ के आरोप लगा था। कुछ महीनों पहले लाखों रुपए गबन के आरोप के मामले में जांजगीर जेल की हवा खाने वाले पार्षद ने मंत्री के संरक्षण में भाजपा पार्षद दल को सेंध मारने के लिए साजिश रच कर भाजपा पार्षदों को तोड़कर संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे है ?

2019 नगर निगम चुनाव में भाजपा बहुमत के करीब होकर भी आपसी गुटबाजी में अपना महापौर नही बना पाई, जिसका सारा दोष भाजपा में आपसी गुटबाजी का है