चोरी के फरार आरोपी मिथलेश राठौर को चौकी अड़भार थाना मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सक्ती

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है चौंकी अडभार के अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 454, 380 भादवि एवं अपराध कमांक 131/2023 धारा 457, 380 भादवि का फरार आरोपी मिथलेश राठौर घटना दिनांक समय से गिरफतारी के डर से फरार था ।

जिसे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से.) श्री एम आर आहिरे, अति पुलिस अधीक्षक महोदय गायत्री सिंह के द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर फरार आरोपी को शीघ्र गिरफतार करने के निर्देश देने पर एवं दिनांक 08.08.2023 को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर आया है ।

सूचना पर तत्काल रवाना होकर आरोपी का सकुनत गया जहां फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक समय को अपने 04 अन्य साथीयों के साथ चोरी करना स्वीकार किया और आरोपी मिथलेश राठौर के कब्जे से पेश करने पर 500 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी मिथलेश राठौर पिता नरेंद्र कुमार राठौर उम्र 27 वर्ष साकिन छतौना चौंकी अडभार को दिनांक 08.08.2023 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि. योगेश पटेल. सउनि, श्याम लाल पैकरा, आर. अशोक साहू, सत्येंद्र राठौर, महेश मधुकर, मोती गोपाल कंवर, राम कुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments