राजधानी से जनता तक। पामगढ़ - संपर्क से समर्थन के तहत भाजपा नेता सुखराम मधुकर पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे है। वे ग्राम मुड़पार व मेकरी पहुंचकर घर घर पहुंचकर लोगों से भेंटकर केंद्र सरकार की नौ साल पूरे होने पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बता रहे है.
और वही पर छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार को किसान, युवा विरोधी बताते हुए विफल योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे है। मधुकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन संबंधित चर्चाएं की। इस बीच रजनी कुमार कुर्रे, टीकाराम कुर्रे, संत कुमार, गेंदराम, सोहन कुमार, विश्वनाथ लहरें,चेतराम, संदीप,ओंकार, गोपाल खूंटे, कलीराम खूंटे, जगदीश नारंगे, अनिमेष कुमार, विजय रात्रे, समीर खरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


0 Comments