चंद्रपुर 36।। आपको बता दें विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के समस्त दावेदार व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी जमीनी स्तर से शुरुआत कर दिया है।इसी क्रम मे जनता व ग्रामीण व मंडल स्तर पर विधानसभा चुनाव 2023 हेतु नये प्रत्यासी चेहरे की भी मांग की जा रही है। जिससे अवगत होकर चंद्रपुर विधानसभा के दावेदार जो भा ज पा कार्यालय मे अपनी बायोडाटा प्रेषित किये उनमे रूपासिंह देव,पीतांबर पटेल,कवि वर्मा,भोजराम साहू,घासी अग्रवाल,धर्मेंद्र चंद्रा. हैँ। जो की चंद्रपुर विधानसभा चुनाव 2023 की जीत के लिए क्षेत्र के पांचो मंडल की सहमति से नये प्रत्यासी चेहरे की मांग किये हैँ।अगर ऐसा नही होता है तो निश्चय हि पूर्व विधानसभा चुनाव 2018 की भांति 2023 मे भी हार का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि 2018 की विधानसभा चुनाव मे भी कार्यकर्ताओं व दावेदारों के द्वारा नये चेहरे की मांग की गई थी जिसे आला कमान ने ठुकरा दिया था जिसका खामियाजा हार व क्षेत्र मे तीसरे स्थान के रूप मे सामना करना पड़ा था,जिसे इस बार न दोहराया जाये और दावेदारों की निवेदन को स्वीकार करते हुए उचित फैसले की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,महामंत्री ओ पी चौधरी, व संगठन मंत्री पवन साय को पृथक पृथक निवेदन किया गया।


0 Comments