राजधानी से जनता तक/ जांजगीर/05-09-23 बम्हनीडीह//बिर्रा क्षेत्र की हसदेव नदियों में से रेत खनन करने वालों पर कार्रवाई के संबंध में भीम आर्मी जांजगीर जिला अध्यक्ष कलेशवर खुंटे,जिलाउपाध्यक्ष मंगलु खांडेकर,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र आजाद जी ने जिला कलेक्टर,खनिज विभाग जांजगीर, पुलिस अधीक्षक जांजगीर, SDOP चाम्पा,SDM चाम्पा,तहसीलदार, सभी अधिकारियों से मिलकर अवैध रेत उत्खनन के संबंध में मिलकर चर्चा किया व ज्ञापन दिया गया।
क्षेत्र में खनिज माफिया द्वारा हसदेव नदी बोरसी घाट ,सिलादेही घाट से रोजाना दर्जनों ट्राली रेत निकाली जा रही है। खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। नदी में रोजाना अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली,हाइवा गाड़ी से ओवरलोड रेत निकाला जा रहा है। इससे राजस्व का चूना लग रहा है। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बावजूद वे चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है। वहीं नाममात्र के लिए कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद है और वह लगातार अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए हैं।
उत्खनन करने वालों की राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़- खनिज माफियाओं की राजनीतिक व प्रशासनिक अच्छी पकड़ है। इस कारण क्षेत्र मे अवैध उत्खनन कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं, वहीं अधिकारी भी इसे नजरअंदाज कर अनुचित लाभ ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन करने वालों की अच्छी पकड़ है।
अवैध रेत भारी वाहन हाइवा जैसे गाड़ियां तालदेवरी गांव से चोरहादेवरी मार्ग सड़क पर आवागमन किया जा रहा है जिससे सड़के गड्ढा व जर्जर हो चुका है ग्रामीणों का आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है फिर भी जिला कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी के आदेशो को नजर अंदाज कर रहा है जिसमे भारी वाहन निषेध है जिससे ग्रामीण आक्रोशित है।
अवैध रेत उत्खनन का कार्य से भीम आर्मी रोड पर उतरने के लिए तैयार है, जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा शिकायत होने पर भी ध्यान नही दिया तो भीम आर्मी ने जिला कलेक्टर व संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया है कि अवैध गाड़ियों को रोक कर संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे जिसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।



0 Comments