वन परिक्षेत्र चांपा छितापड़रिया से प्रभारी की मिली भगत से सैगोन के 60 पेड़ को काट गए और 20 बल्ली की हुई चोरी


राजधानी से जनता तक / जांजगीर चांपा । वन परिक्षेत्र चांपा छितापड़रिया से काफी कीमती पेड़ सैगोन के 60 पेड़ को प्रभारी की मिलीभगत से अज्ञात लोगों द्वारा अवैध तरीके काट दिया गया हैं और सैगोन के 20 बल्ली की चोरी कर लिया गया है, जिससे शासन को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना 15 दिवस पहले की बताई जा रही है। इन दिनों प्रभारी द्वारा इस मामला को दबाने की भरपूर कोशिश किया जा रहा है।





आपको बता दे वन विभाग जांजगीर चांपा अंतर्गत वन परीक्षेत्र चांपा छितापड़रिया भाग-1 कंपार्टमेंट नंबर 43 से सैगोन के 60 पेड़ अज्ञात लोगों द्वारा अवैध तरीके से काटने और सैगोन के 20 नग बल्ली चोरी किए जाने की सूचना मिली है। वहीं कटे हुए पेड़ का वीडियो भी बनाया गया है।

घटना 15 दिवस पहले की बताई जा रही है। लेकिन अब तक वन परिक्षेत्र चांपा प्रभारी द्वारा वन विभाग के उच्चाधिकारियों को पेड़ कटने की सूचना नही दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी स्वयं पुरी घटना में संलिप्त है। उन्ही द्वारा साठ गांठ करके सैगोन पेड़ की अवैध कटाई और सैगोन के बल्ली को गायब करवाया गया है।  

विदित हो कि सैगोन के 60 पेड़ और 20 बल्ली की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए बताया जा रहा है। जिसको प्रभारी द्वारा कुछ अज्ञात लोगों के साथ साठ गांठ करके चोरी किया गया है, जिससे शासन को लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन वन विभाग के उच्चाधिकारियों की नजर अभी तक इस घटना पर नहीं हुई । यही कारण है कि अभी तक प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जा रहा है। सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रभारी इन दिनों मामले को दबाने में लगे है। अब देखना होगा कि मामला सामने के बाद वन विभाग हरकत में आकर घटना की जांच कर वन परिक्षेत्र चांपा प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करती है या नही।