शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बहरीझोरकी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न





राजधानी से जनता तक / गौरेला पेंड्रा मरवाही 




गौरेला विकासखंड के ग्राम बहरीझोरकी के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के सक्रिय शिक्षक धर्मेन्द्र कैवर्त व निर्मला राठौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं प्रादेशिक राजकीय गीत गाकर की गई। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया तो वहीं मुख्य अतिथियों व शिशकों द्वारा अपने उद्बोधन द्वारा उनका मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय मा. शाला के प्रधानपाठक आर एन गौतम व प्राथमिक शाला बहरीझोरकी के प्रधानपाठक विजय प्रताप सिंह धुर्वे द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक दिलीप सिंह राठौर व संकुल कछारपारा के संकुल समन्वयक अनिल कुमार लकड़ा का भी विशेष रहा। वहीं जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात सरपंच मानकुंवर द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया जिससे बच्चों में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का उत्साह देखा गया । सभी बच्चे पुरस्कार से सम्मानित होकर स्वयं को गौरनवित महसूस किए और भविष्य में विद्यालय में होने वाले सभी सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद से संबंधित गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की भी इक्छा जाहिर किए। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया।