प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव रविवार को

 

रिपोर्ट- तेजराम चौलिक




महासमुन्द- सतनामी समाज में सामाजिक एकता स्थापित करने एवं सांस्कृतिक शैक्षणिक आर्थिक रूप से जागृत करने व संगठित करने के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज बागबाहरा जिला महासमुंद द्वारा 26 मार्च 2023 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे सर्व आदिवासी भवन विश्वा ढाबा के पास बागबाहरा में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सीनियर कमेटी, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ तथा शिक्षा समिति का गठन किया जाएगा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा समाज के बेहतरी के लिए लगातार रचनात्मक कार्य किया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम समाज को संगठित करने ग्राम कमिटी, अठगवां कमिटी, परीक्षेत्र कमेटी व ब्लाक कमेटी का गठन किया जा रहा है। वही सतनाम संस्कृति की रीति नीति खान-पान रहन-सहन का प्रचार प्रसार करना व समाज के लोगों के द्वारा किए जा रहे धर्मांतरण को जागृत कर रोकना एवं समाज में गिरते शिक्षा स्तर को ऊपर उठाने के लिए पे बैक सोसाइटी के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सहयोग करना व 10वीं 12वीं के प्रतिभावान छात्रों का प्रतिवर्ष सम्मान करना, गांव - गांव में नशा उन्मूलन अभियान चलाना समाज के युवाओं को रोजगार धंधा अपनाने कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम रखकर प्रोत्साहित करना व सहयोग करना, समाज के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ प्रमुखता के साथ बिना किसी दबाव व समझौता के न्याय दिलाने के लिए सहयोग करना शामिल है। जिसके लिए युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तरुण व्यवहार ने बागबाहरा ब्लॉक सतनामी समाज के सभी महिला - पुरुष एवं युवाओं को बड़ी संख्या में उपस्थित होने और संगठन से जुड़कर समाज को सशक्त बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments