KORBA: भाजपा कार्यालय में बैनर पोस्टर फाड़ने के साथ फेंकी गई कालीख, युवा कांग्रेसियों एवं पुलिस के बीच हुई झड़प

राजधानी से जनता तक/कोरबा: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद जहां रायपुर में जमकर बवाल हुआ, इसका असर कोरबा जिले में भी देखने को मिला जहां युवा कांग्रेसियों द्वारा आक्रोशित हो जमकर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ हंगामा किया गया।
टीपी नगर चौक के पास युवा कांग्रेसी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया, देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र होता चला गया इसमें युवा कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय अंदर घुस कर कार्यालय परिसर में कालीख फेंकते हुए कार्यालय में लगे बैनर पोस्टर को भी फाड़ना शुरू किया गया इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ युवा कांग्रेसियों की तीखी झड़प भी देखने को मिली जिसमें पुलिस कर्मचारी गिरते बचते नज़र आए । 

प्रदर्शन को लेकर युवा कांग्रेसी मीडिया से बातचीत करने से बचते हुए नजर आए ।

Post a Comment

0 Comments