संवाददाता -चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद/देवभोग - जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाखरपारा में आज गरियाबंद जिले के कलेक्टर साहब जी के सप्ताहिक बैठक में दिशा निर्देश के अनुसार देवभोग अनुविभागीय अधिकारी अर्पिता पाठक ने खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर झाखरपारा में आयोजन रखीं थीं,आम नागरिकों की समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शिविर में उपस्थित होनें को निर्देश दीं गईं थीं। इस शिविर में सभी आम नागरिक जनों ने अपने मांगें व शिकायत आवेदन लेकर पहुंचे।
जनपद पंचायत देवभोग के कर्मचारियों ने आम नागरिकों के आवेदन पत्र को रजिस्टर में पंजीयन किए गए, तथा इस मांग व शिकायत आवेदन पत्र को एस डी एम,न्यायालय तहसीलदार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुनें, और मौके पर शिविर में उपस्थित रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नियमानुसार निराकरण को कहा गया। शिविर में उपस्थित रहे आम नागरिकों ने सबसे ज्यादा मांग संबंध में से विधुत,जल,आवास जैसे अन्य विषयों पर आवेदन पत्र दिए थे। अनुविभागीय अधिकारी ने आवेदन का पुष्टिकरण बड़ी गहनता से एक एक करके किया गया। शिविर में खण्ड स्तरीय अधिकारी /कर्मचारी जैसे पंचायत इंस्पेक्टर ,कारारोपण अधिकारी तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, परंतु राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी शिविर में मौजूद नहीं थे, चुकी प्रदेश पटवारी संघ के आहृवान पर अपनी मांगे सरकार से पूरी करने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल में
बैठे हैं। छात्र छात्राओं के पालक व अभिभावकों ने बताया कि अभी शिक्षा का नई सत्र 2023-24 में जून व जुलाई को स्कूल खुलने वाली है, बच्चे जाति प्रमाण पत्र,मूल निवासी प्रमाण पत्र,व आय प्रमाण पत्र स्कूल प्रवेश के समय देना अत्यंत आवश्यक रहता हैं। पता नहीं कब तक पटवारी हड़ताल से वापस लौट सकते हैं,अब विद्यार्थियों को इसके इतंजार होगी।

0 Comments