अमलडीहा_चंद्रपुर।।दिनांक 22 मई 2023 को डॉक्टर संतोष पटेल के ग्रह ग्राम अमलडीहा में बहुजन समाज पार्टी के एक दिवसीय कैडर कैंप डॉक्टर संतोष पटेल के निवास स्थल पर रखा गया। यह कैडर कैंप का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए रखा गया था। जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में सम्माननीय राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एडवोकेट श्री एम पी अहिरवार जी एवं उनके टीम सहित चंद्रपुर विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता लगभग सैकड़ों की संख्या में एवं अमलडीहा पंचायत के आसपास के लोगो ने सैकड़ों की तादाद में उपस्थित होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के भाग लिया यह कैडर कैंप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी, मान्यवर कांशीराम जी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस पार्टी से जुड़े हुए एक कार्यकर्ता समाजसेवी डॉ संतोष पटेल जी एवं उनके सहपाठियों शुभचिंतकों के अथक प्रयास से चंद्रपुर विधानसभा के उस स्थान पर रखा गया था जहां पर बहुजन समाज पार्टी का वर्चस्व पहले कभी नहीं रहा किंतु डॉक्टर संतोष पटेल जी पिछले 3 वर्षों से लगातार बाबा साहब के सिद्धांत को जनता जनार्दन के बीच जाकर समझाने का भरपुर प्रयास कर रहे हैं ।
वह आज अपने गृह ग्राम अमलडीहा में यह कैडर कैंप कराकर वहां के लोगों को समझाने का एक अनूठा प्रयास मान्यवर एनपी अहिरवार जी के द्वारा एवं उनके टीम के द्वारा किया गया है।तथा यह माना जा रहा है कि आने वाले वर्ष 2023 चंद्रपुर विधानसभा चुनाव में इस इलाके द्वारा बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जाएगा ,डॉक्टर संतोष पटेल जी एवं उनके समस्त ग्रामवासी उपस्थित अघरिया पटेल समाज के भाई बंधु द्वारा हमारे संवाददाता चर्चा के दौरान यह बताया गया कि चंद्रपुर विधानसभा में पिछले कई वर्षों से कांग्रेश और भाजपा को मौका तो मिला है किंतु बहुजन समाज पार्टी को अभी तक मौका नहीं मिल पाया है जिसे मौका दिलाने के लिए बहुजन समाज पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता सिपाही होने के नाते डॉक्टर संतोष पटेल जी ने अपने समस्त सामाजिक भाई बंधु एवं ग्राम वासियों के द्वारा यह स्पष्ट किया कि आने वाला वर्ष 2023 चंद्रपुर विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी की झोली में डाली जानी चाहिए एक मौका अवश्य बहुजन समाज पार्टी के लिए मिलना चाहिए । हमारे संवाददाता ने ग्राम अमलडीहा के निचले स्तर से ऊपर के स्तर तक के सभी लोगों से जाकर चर्चा के दौरान यह पाया कि यह कैडर कैंप डॉक्टर संतोष पटेल के सानिध्य में ग्राम अमलडीहा में बड़ी सफलता पूर्वक किए जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है ।आने वाला विधानसभा चुनावी वर्ष 2023-24 बहुजन समाज पार्टी अपनी तैयारी इस प्रकार के कैडर कैंप और अन्य कई जगहों पर रखकर बाबा साहब के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का अचूक प्रयास करेंगे ।

 डॉक्टर संतोष पटेल ने समस्त लोगों को अपने गृह ग्राम अमलडीहा मैं पधारने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सबको आने वाले वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में अपने डॉक्टरी पेशा के साथ-साथ जनता सेवा हेतु एक मौका मांगने का प्रयास किया ।

चंद्रपुर विधानसभा के ही नहीं वरन् छत्तीसगढ़ के सोनू सूद माने जाने वाले डॉक्टर संतोष पटेल के बारे में जितना लिखें कम है उनकी विनम्रता के बारे में जितना बताएं वह कम होगा पढ़ा-लिखा एक एमबीबीएस डॉक्टर समाज सेवा हेतु अपने सरकारी नौकरी को दरकिनार करके 24 घंटा महीने में 30 दिन साल में 365 दिन पूरी उम्र जनता के बीच गुजारने का जिस व्यक्ति ने संकल्प ले लिया हो उसी का नाम डॉक्टर संतोष पटेल है जिसे सोनू सूद का उपाधि देने वाले चंद्रपुर विधानसभा के जनता जनार्दन के बारे में जितना लिखना हमने लिखा आगे हमारे कलम थिरकते हुए यह स्पष्ट कह देना चाहेंगे कि डॉक्टर संतोष पटेल चंद्रपुर विधानसभा के ऐसे शख्स हैं जो अपने चहुमुखी विकास से विनम्र स्वभाव से चंद्रपुर विधानसभा के विकास के लिए डॉक्टरी सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में अपना संपूर्ण समय समर्पित करने का जिस ने संकल्प लिया हो समाज के हर गतिविधि छोटे से लेकर के बड़े स्तर तक सब लोगों के सुख और दुख में भाग लेना डॉक्टर संतोष जी ने अपनी आदत बना लिया है । फिलहाल अभी चंद्रपुर विधानसभा की राजनीतिक सरगर्मी में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा फिर भी जनसेवक के रूप में उभरते हुए नेताओं में डॉक्टर संतोष पटेल का नाम सम्माननीय रूप से लेना अति संयुक्त नहीं होगा बल्कि सराहनीय होगा।।