चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद / देवभोग - जिला गरियाबंद विकास खण्ड देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में आज दो दिवसीय होनें को जा रहा हैं सोलह पहरी नाम यज्ञ का अनुष्ठान किया गया है। सोलह पहरी नाम यज्ञ में संकीर्तन कला मण्डली अपने पवित्र मन मुख से हरे कृष्ण हरे राम का नाम विभिन्न स्वरूपों से भजन का गाया जा रहा हैं। इस नाम अमृत रूपी रसखान को श्रवण हेतु आस पास पड़ोस के ग्रामीण जनों ने देखने को उमड़ी भीड़। सोलह पहरी नाम यज्ञ का आयोजन ग्राम पंचायत डूमरबाहाल के सर्व ग्रामीण जनों के तन- मन और धन से नाम यज्ञ का अनुष्ठान हों रहा हैं। गांव के ग्राम पुजारी हरिसिंह ध्रुवा और धर्म पत्नी कियामती बाईं ध्रुवा को बनाया गया है। सोलह पहरी नाम यज्ञ पूजा अनुष्ठान के लिए पंडित आचार्य भोला प्रसाद दुबे को दायित्व दिया गया है, और उनके सहयोगियों के लिए उड़िसा प्रांत के निवासी दिपक वैष्णव एवं झाखरपारा के दास जी को उत्तरदायित्व दिया गया है।
सोलह पहरी नाम यज्ञ में आगंतुकों कुटुम्ब के लिए दो पहर भोजन पानी का व्यवस्था रखा गया है। यह नाम यज्ञ बुधवार सुबह 8.00 बजें तक समापन किया जाएगा। सोलह पहरी नाम यज्ञ शुरुआत होने पर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था पूर्व संसदीय सचिव गोर्वधन मांझी उसके पश्चात दूसरे दिन आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव जी साथ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी जी का भी आगमन हुआ, इस तरह से हर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का धीरे धीरे आगमन होता रहा।

0 Comments