गरियाबंद / देवभोग - जिला गरियाबंद के बीच जंगल में पुलिस ने लाल आंतक पर करार प्रहार किया गया है, दोनों के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस बल ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है, और यह खबर भी बतायी जा रही हैं कि वही कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। अभी तक जो भी घायल हुए हैं नक्सलियों की पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जंगल में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है। मिलीं जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 207 और जिला पुलिस बल की 




संयुक्त कार्रवाई हैं, जुगाड़ थाना क्षेत्र के करलाझर नागेश बीके जंगल में मुठभेड़ हुई है। जंगल में पुलिस बल के गोलाबारी से जंगल के अंदर छिपे हुए हैं। मिला जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारी गई नक्सली के पास 3 नाट 3 की बंदूकें भी जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी। अभी फिलहाल बड़ी तेजी से सर्चिंग अभियान जारी रखा गया है। इसके पहले भी इसी इलाके में ओड़िशा पुलिस के माध्यम से 2 मलेशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।जो कि शोभा क्षेत्र के रहते हैं। ऐसा कुछ और बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार नक्सल मूवमेंट का इनपुट मिल रहा था। जिससे बाद आज पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिससे कि इस वारदात में एक नक्सली ढेर हो गया।