संवाददाता -चरण सिंह क्षेत्रपाल


गरियाबंद/देवभोग -छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के देन से अब प्रदेश भर में अंग्रेजी का महत्व बढने लगा  




विगत दिवस देवभोग के ग्राम गिरसूल में आयोजित अंग्रेजी सेमिनार के सम्राट सुरेश कुमार कश्यप के प्रयास से शासकीय व प्राईवेट स्कुलों में पढने वाले छात्र व छात्राओं को आज के समय में इंग्लिश भाषा का ज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है ,और भविष्य में भी नितान्त आवश्यकता  

के चलते देवभोग क्षेत्र में पूर्व से विगत बीस वर्षों से संचालित लिली इंग्लिश स्पोकन सेंटर देवभोग में सुरेश कुमार कश्यप के कोचिंग क्लास में प्रवेश हुए सभी विद्यार्थीओं को 

अंग्रेजी फर्राटेदार उच्चारण एंव बोलने की शक्ति आत्म विश्वास खुद पर कराई जाती हैं जो सराहनीय है । गिरसूल से कुमारी तानया मांझी के अलावा अन्य छात्र व छात्राओं ने बढ चढ कर अंग्रेजी सेमिनार में बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर अपने - अपने क्षेत्र एवं गुरु का नाम रोशन कर रहे हैं , अभी की स्थिति में सबसे ज्यादा इंग्लिश को महत्व दिया जा रहा हैं। यदि विद्यार्थी पढ़ लिख कर आगे बढ़ने का कोशिश करता हैं तो सबसे पहले इंग्लिश में बोलने का ललक देखीं जाती हैं, चुकी अभी हर क्षेत्रों में अंग्रेजी भाषा को दूसरी श्रेणी में रखीं गई हैं, और हमारे देवभोग क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों कम मात्रा में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रहता हैं जिससे कि किसी भी कार्य में चाहे सरकारी नौकरी हों या कंपनी में नौकरी मिलें अंग्रेज़ी में फर्राटे दार उच्चारण कम करने की बजह से मन को उदास हो कर घर वापस लौटते हैं। आखिर ये सब इंग्लिश भाषा में अच्छें से पढ़ना लिखना कम यें सब इनके बजह से बाद में भुगतना पड़ता हैं।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थीओं के पालकगण , उपस्थित समस्त ग्रामीण जनता मौजूद रहे । अंग्रेजी सेमिनार में आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सम्माननीय गोवर्धन सिंह मांझी पूर्व विधायक बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र, एंव पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर ने अपने उदबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के लिए महान कार्य है जो सराहनीय योग्य हैं इस कार्य के लिए तहेदिल से शुक्रिया सुरेश कुमार कश्यप को देता हूँ । अतिविशिष्ट अतिथि : धनमती यादव वन सभापति जिला पंचायत गरियाबंद ने अपनी उदबोधन में कही कि बच्चों के प्रदर्शन पर जोर से तारीफ की और कही भविष्य में बडी कार्यक्रम साथ मिलजुल कर करने की आश्वासन दी है । 

कार्यक्रम के अध्यक्षता: चवनलाल बघेल शोध एंव नीति प्रदेश सह प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ   एवं धमतरी जिला प्रभारी चवनलाल बघेल ने सेमिनार सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि  शिक्षक एक दीपक कि तरस होतें हैं, जितनी रोशनी बच्चों में फैलाई जाएं, उतने बच्चों के अंधकार डूबते जाएगी और एक नई रोशनी उत्पन्न होगी। 

शिक्षक एक सोनार के भांति भी होते है, जिस तरह सोनार सोना को आग में जला कर चमकता है,उसी तरह शिक्षक भी बच्चों को शिक्षा में तपा कर एक गुणकारी, ज्ञान कारी शिष्य बना सकता हैं, शिक्षक देश का समाज का निर्माता होता है। जिस तरह बच्चों को ज्ञान दिया जाता हैं,उसी तरह बच्चे देश दुनिया में फैलाते हैं।

जैसा समाज है वैसा राष्ट्र है । 

बघेल नै कहा ,शिष्य अपनी गुरु के बिना ज्ञान अधूरा रह जाता हैं। इस लिए गुरु को, वेदों, शास्त्रों, पाठों में सबसे अधिक महत्व दिया गया है। पुराणों में वर्णित हैं कि स्वयं भगवान राम जी, कृष्ण जी का भी गुरु से शिक्षा ग्रहण करना पड़ा था,उसी के चलते महा भारत में भी अर्जुन को गीता का ज्ञान भगवान श्रीकृष्ण जी गुरु की तरह उपदेश दिए इस लिए उस युग में गुरु को बहुत महत्व दिया जाता था। इस परिपेक्ष में आज 

    बघेल ने दो उदाहरण रखें पहला तोता और दुसरा बाज , 

हिन्दी और अंग्रेजी का रिश्ता ऐसा लगना चाहिए कि हिन्दी घर मालिक हो और अंग्रेजी किराएदार हो ।

अंत मे कार्यक्रम के आयोजक सुरेश कुमार कश्यप को शुभकामनाएं दी एंव लिली स्पोकन इंग्लिश देवभोग में अध्ययन एंव अध्यापन में कामयाब हो बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल-कामनाएं प्रदान की ।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे 

जितेन्द्र सिंह मांझी , सुर्यमन यादव ,अनिल मांझी , लाल बहादुर मांझी , रेवा राम कश्यप, लिलाधर नेताम, पदुलोचन मांझी, 

सरपंच ग्राम पंचायत गिरसूल भी मौजूद थे सरपंच के धर्म पत्नी श्रीमती मैना मांझी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गिरसूल आदि इत्यादि भी मौजूद थी ।

कार्यक्रम का आभार श्रीमती लिली कश्यप जी ने विदाई संगीत के माध्यम से आभार व्यक्त की ।