चंद्रपुर_सक्ती।।विगत दिनों लगातार अनेको स्कूलों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया है, जब से परिणाम घोषित हुआ है,बच्चों एवं विद्यालयों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाइयां मिल रही हैँ।
इसी तारतम्य में मां चंद्रहासिनी की पावन नगरी चंद्रपुर के श्री रामकृष्ण साहू जी द्वारा संचालित रमापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर हीरापुर के कक्षा दसवीं के छात्र राकेश कुमार पटेल पिता श्री वासुदेव पटेल ग्राम काशीडीह ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मे टॉप 10 में 97.17% के साथ आठवां स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन किया ।
इसके लिए छात्र राकेश कुमार पटेल एवं उनके माता-पिता तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई...!
विद्यालय के संचालक श्री रामकृष्ण साहू (मुन्ना भैया) के पढ़ाई के प्रति समर्पण, श्रीमती रीता साहू (बड़ी मैडम) की सजगता, छात्र का मेहनत एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की मार्गदर्शन साथ ही प्राचार्य सर द्वारा प्रेरित एवं उच्च अधिकारियों के परस्पर सहयोग के फलस्वरुप इस ऐतिहासिक सफलता पर रमापति विद्यालय परिवार की ओर से छात्र के उज्जवल भविष्य की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं....

0 Comments