सरस्वती अँग्रेजी माध्यम विद्यालय चंद्रपुर के मेधावी छात्र देवाशीष देवांगन का सांसद द्वारा जिले में सम्मान,,,,,,,।।






चंद्रपुर_सक्ती ।। 
दिनाँक 16.05.2023 को जिला शक्ति में श्रमजीवी पत्रकार संघ के  सपथ ग्रहण समारोह एवं जिला शक्ति से छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में स्थान सुनिश्चित करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत जी के तत्वाधान से आयोजित किया गया!

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी,विशिष्ठ अतिथि के रूप में शक्ति जिला नगर अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल,श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी,जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. खरे एवं अन्य गणमान्य अतिथि एवं नागरिक उपस्थित रहे!

इस अवसर पर सरस्वती अँग्रेजी माध्यम विद्यालय चंद्रपुर के छात्र देवाशीष देवांगन का छत्तीसगढ टॉप टेन में 95.8%अंको के साथ 8वां स्थान प्राप्त करने के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान किया गया!

साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शक्ति के अध्यक्ष के रूप में श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल जी ने सपथ ग्रहण किया! इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता श्री गुलशन ग्रोवर एवं अभिनेत्री महेक चहल की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का काम किया!

Post a Comment

0 Comments