तेजराम चौलिक/ राजधानी से जनता तक न्यूज
महासमुंद - प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज बसना ब्लॉक की निर्वाचन सुखापाली (भंवरपुर) में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजमहंत पी एल कोसरिया, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे, जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे,जिला सचिव रेखराज बघेल व निर्वाचन अधिकारी खोशिल गेंड्रे, सहायक निर्वाचन अधिकारी तरुवर कोसरिया एवं समाजजनों की उपस्थिति में किया गया।
उपस्थित समाज जनों की सर्व सहमति से रतन बंजारे मुनगाडीह को अध्यक्ष व कांग्रेस रत्नाकर सचिव सुखापाली ,मोहर साय ओगरे तथा कन्हैयालाल मिरि पिलवापाली उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष तारा रत्नाकर, कार्यकारिणी सदस्य संतोषी महिलाने को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राजमहंत पी एल कोसरिया ने समाज सतनाम संस्कृति के अनुरूप कार्य करने की अपील किया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने समाज की जरूरत पर जोर देते हुए संगठित रहकर काम करने की आह्वान किया तथा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा किया जा रहा रचानात्मक कार्यो का उल्लेख किया। जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे ने समाज में शिक्षा व रोजगार के महत्व पर जोर दिया।रेखराज बघेल ने पारिवारिक,सामाजिक समस्याओं का निराकरण थाना कचहरी ना जाकर सामाजिक रुप से निराकरण करने की बात कहा।
नवमनोनित ब्लाक अध्यक्ष रतन बंजारे ने समाज को संगठित करने की संकल्प लिया।
बैठक में हीरालाल कोयल जिला उपाध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल कुर्रे, चंदन रात्रे, सुरेश भारती, संतराम मिरी, सियाराम खटकर, रामलाल रत्नाकर पूर्व सरपंच,अक्ति राम ओगरे,साधराम अजय, मुरलीधर बारिक, रोहित रात्रे,नीलाम्बर रत्नाकर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, श्यामलाल बारिक,बुधलाल बारिक व बसना ब्लॉक के समाज जनो के साथ सरायपाली ब्लाक के समाज उपस्थित रहे

0 Comments