राजधानी से जनता तक / न्यूज    

                                                                                                                                                             तेजराम चौलिक / महासमुंद - राज्य सरकार द्वारा पीडीएस सिस्टम के तहत बीपीएल राशन कार्डधारी परिवारों को प्रति माह जिले में संचालित उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है। चुकि इस माह कर्मचारीयो के हड़ताल के कारण राशन वितरण का कार्य विलम्ब से शुरू हुआ , जब शुरू हुआ तो लोगो को ख़राब मौसम व् सर्वर के कारण सुचारू रूप से आबंटित नही हो पाया . 




 जिसके परिणाम स्वरुप अभी तक जिले के कई राशन दुकानों में आधे लोगो को राशन नहीं मिल पाया है . राशन दुकानों में लोगो की लम्बी लाइनें लगी हुई है . इस माह में केवल 2 दिन शेष है उसके बाद इस माह का राशन वितरण साफ्टवेयर में क्लोज हो जायेगा. और इन दो दिनों में राशन सामग्री वितरण शत प्रतिशत हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है क्योकि ख़राब मौसम व् सर्वर समस्या अभी भी जारी है जो वितरण कार्य को प्रभावित कर रही है . ऐसे में ईस माह के राशन सामग्री वितरण की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी करना आवश्यक हो गया है .अगर तिथि नही बढाया गया तो जिले के हजारो परिवार ईस माह राशन प्राप्त करने से वंचित हो जायेंगे .