मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. दुर्ग/:-- नगर निगम में अनियमितता व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है जहा कुछ निगम कर्मचारी निगम के नेताओं को खुश रख कर उनका सह प्राप्त कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में व्याप्त निगम बेहाल स्थिति में है, कर्मचारियों की तनख्वा देने में परेशानी होने वाले इस निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी लगातार धांधली करने में लगे हुए हैं, कुछ 2 से 3 अधिकारी व कर्मचारी मिलकर अपना सिंडिकेट चला रहे हैं, बहुत से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व पार्षदों की बातों को भी दरकिनार कर अपनी मनमानी कर खुलेआम लूट मचा रहे हैं और तो और सीधे-साधे महापौर को भी अपनी बातों में उलझा कर गलत जानकारी देकर बहुत से गलत कार्यों को करवा रहे हैं।
          
दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ दिनों पहले संविदा भर्तियों पर भी भारी मात्रा में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई थी। बहुत से प्रार्थीयो ने शिकायत की है कि उनसे संविदा भर्तियों के लिए पैसों मांग की गई और कुछ ने शिकायत की है कि रुपए देने के बाद भी उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गए 50 रिक्त संविदा भर्तियों में जगह नहीं दी गई। कुछ लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया से मिलकर इस भ्रष्टाचार में व्याप्त अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है मंत्री जी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।