राजधानी से जनता तक कोरबा: जिले के पालीताना खार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोड़नाला में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया जिसमें भाजपा के कई बड़े चेहरे उपस्थित नजर आए।
सोमवार को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में आए अतिथियों का पुष्प कुछ एवं पुष्प माला के साथ स्वागत किया गया, वही कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के नव वर्ष में हुए कार्य को जनता के बीच बताया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसका भाजपा ने ताली की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पालीतानाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उइके, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोरबा जिला के पूर्व कलेक्टर आर.पी. त्यागी, कोरबा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी संदीप संघाई, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद मेमन, जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर, जिला कोरबा के जिला महामंत्री संतोष देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष। मो.ताज सिद्धकी , अल्पसंख्यक के जिलाउपाध्यक्ष सैदर खान, गढ़उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष धनसिंह कंवर, मंडल के महामंत्री पूरन सिंह मंझवार, मंडल मंत्री रितेश गुप्ता, मंडल के मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी सैय्यद मसीमुद्दीन, जिलाउपाध्यक्ष सैय्यद फिरोज खान, पूर्व सरपंच देवपहरी अमृतलाल राठिया, सरपंच देवपहरी बंधनसिंह कंवर, गढ़उपरोड़ा सरपंच पति ठाकुरराम राठिया, संतोषकुंवर वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा, महेंद्र सिंह कंवर, अनु.ज.जा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कंवर, दिवस कुमार यादव, विश्वनाथ, मौसम कंवर, बिहारी तंवर, अमृत ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी हबीबुल्ला अंसारी, शिवनारायण यादव, मसतराम, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बोड़ानाला के समस्त नागरिक गण उपस्थित रहे ।
0 Comments