चंद्रपुर_जांजगीर चांपा।। जांजगीर-चांपा मे हुए चक्का जाम के दौरान 40 महिलाओं पर एफ आई आर किया गया है, 


जिसके विरोध मे महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने अपना विरोध प्रदर्शन के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस थाने के समकक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम रखा गया था। 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी जी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले जी,नेता प्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल जी,भाजपा जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष एवं शक्ति जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण कांत चंद्रा जी, प्रदेश पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,एवं अन्य महिला मोर्चा के सदस्यों के साथ साथ महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जिला सक्ती श्रीमती रूपासिंहदेव जी चंद्रपुर की उपस्थिति रही।।