राजधानी से जनता तक/कोरबा: कल दिनाँक 07/06/2023 को बालको कर्मचारी संघ ( भा.म.सं) कार्यालय में राष्ट्रीयमंत्री राधेश्याम जायसवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्र का आगमन हुआ। जिनका संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें श्री जायसवाल जी के द्वारा भारत मे चल रहे G-20 के अंतर्गत L-20 में मज़दूरों के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। योगेश दत्त मिश्र द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों से परिचर्चा की गई तथा जिला कार्यकरणी अध्य्क्ष श्री संजीव शरद शर्मा जी द्वारा भी संघ की रीति नीति के साथ चलने एवं संघ को संगणात्मक गति प्रदान करने हेतु सबको जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम की अद्यक्षता संघ के अध्य्क्ष रामलाल चंद्रा जी द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन महासचिव हरीश सोनवानी जी द्वारा किया गया।
0 Comments