लैलूंगा(धर्मेंद्र महंत) ब्रेकिंग:-प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सोमो कुजुर पति बंदों कुजुर उम्र 35 वर्ष एवं उसके परिवार जो कि पूंजीपथरा में मजदूरी करते थे मृतिका सोमों कुजुर घटना से 3 दिन पूर्व कृषि कार्य करने अपने गृहग्राम बरडीह, बडेपारा सोनाजोरी आई थी,आरोपी अलीबस कुजुर उम्र 35 वर्ष दोनों एक ही परिवार से थे जो कि परिवारिक विवाद उनके बीच कई दिनों से चलते आ रहा था एवं मृतिका परिवारिक विवाद को लेकर तेरे पूरे परिवार,वंश को बर्बाद कर दूंगी बोलती थी इसी रंजिश को लेकर दिनांक को 16/07/2023 को 3:00 बजे घर अंदर घुसकर आरोपी अलीबस कुजूर अपने साथी सुशील बड़ा और सूरज अगरिया से मिलकर महिला के हाथ एवं उसे मुक्का लात घुसा से मारकर पैर से दाहिनी कनपटी एवं गला को दबाकर मार दिया।

पुलिस जांच में जुटी और तीनों अपराधी को पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया जो अपराध को कबूल करने से रिमांड पर लेकर उन्हें जेल में रखा गया है जिसमें थाना लैलूंगा के टी.आई. श्री तिवारी जी,मुंशी नेताम जी,एस.आई. राजपूत जी,रामरतन भगत जी, मुंशी चंद्रा जी,आरक्षक हेलारुष, नेहरू एवं एस.आई. सोमेश गोस्वामी सहित अन्य स्टाफ आदि की मुख्य भूमिका रही।।