बालको थाना क्षेत्र अन्तर्गत रूमगढ़ा मुख्य मार्ग में पैट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी जिससे आसपास की बिजली गुल हो गईं वही मौके पर पहुंच बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा।
जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार शाम लगभग 5 बजे बालको से रुमगढ़ा मार्ग में इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के आगे मौजूद ट्रांसफार्मर से बालको तरफ से आराही ट्रक सीजी 04 जेसी 9533 जा टकराई, टक्कर इतनी जबरजस्त रही की ट्रांसफार्मर सीधे फ्रेम से उछल गड्ढे में जा गिरी वहीं ट्रक भी सामने से क्षतिग्रस्त हो गया है, गनिमत ये रही की टक्कर के वक्त ट्रांसफार्मर में बिजली प्रवहित हो रहि थी, उक्त हादसे में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थीं, बहरहाल विद्युत विभाग द्वारा मौके पर पहुंच बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

संगम दुबे राजधानी से जनता तक कोरबा