धर्मेंद्र महंत(पत्रकार) की रिपोर्ट

घरघोड़ा ब्रेकिंग:-छत्तीसगढ़िया ओलंपिकजोन कोटरीमाल, विकास खण्ड घरघोड़ा जिला रायगढ़ में 18 से 40वर्ष पुरूष वर्ग का खेल जोन स्तर पर सम्पन्न हुआ। खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं नियमों का पालन करते हुए खेल भावना से खेल खेला।

 सभी खिलाड़ियों में उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिला। 14 प्रकार के खेलों में खो-खो,कबड्डी,पिट्ठुल संखली, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, लम्बी कूद ,बांटी, भौंरा जैसे खेल मनोरंजन के साथ खैला जा रहा है।

ग्राम में आजकल खेती के कि काम होने के बावजूद गांव के लोग दूर-दूर से खेलने आ रहे हैं। युवा मितान क्लब व ग्रामीण लोग खेलने की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। सभी खिलाड़ियों, दर्शकों व शिक्षकों के लिए स्वादिष्ट भोजन की सुव्यवस्था कराई गई थी।


स्थानीय स्तर पर खेलकूद को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिष्ठित ग्रामीण जन व शिक्षकों द्वारा ईनाम वितरित किया गया। 

      खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। ग्रामीण लोग इस ओर बहुत आकर्षित हो रहे हैं। अब खेलकूद का उत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाना चाहिए। इससे महिलाओं को घर से बाहर आने, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने व गतिविधियों में भाग लेने का अच्छा अवसर मिल रहा है। महिलाएं बिना संकोच किए खेलों में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे महिलाओं को आगे आने पर बल मिलता है। रायगढ़ जिले के अंतर्गत घरघोड़ा विकास खण्ड बहुत ही अच्छा है। जो कि घरघोड़ा बहुत ही अच्छी जगह है।  

खेलों से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है

ऐसे आयोजन कराने के लिए ग्राम कोटरीमाल के शिक्षकों एवं वहां उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भूपेश बघेल जी को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।।