मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट कीमत लगभग 23 लाख रुपये।


जांजगीर। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाइन जांजगीर में आम नागरिकों के गुम हुए विभिन्न कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन का वितरण किया गया जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जाजगीर द्वारा किया जा रहा था। जिले में आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर सायबर सेल द्वारा कुल 162 एंड्रॉइड मोबाइल सेट बरामद किया गया। CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाँच किया गया है के माध्यम से कुल 13 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया। अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ रायपुर दुर्ग सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलों को बरामद किया गया।





बरामद 162 विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों की कीमत करीबन 23 लाख रुपये है।


सायबर सेल जांजगीर द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल की सूचना को सभी थाना / चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया। आम नागरिकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर नागरिको को वापस करने से जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये आम नागरिकों से अपील है की अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे। ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल काउ पयोग ध्यान से करे।





साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे । कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमें imei न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, यदि इस तरह के में शामिल होना पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही किया जाता है। कृत्य इसी तारतम्य में उपस्थित आम नागरिको को सायबर क्राईम एवं सायबर फाड से संबंधित जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय बताया गया तथा अभिवक्ति एप डाउनलोड करा कर उसकी उपयोगिता के बारे एवं महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी / कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।