राजधानी से जनता तक/कोरबा : होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु बालको थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई इसी कड़ी में बालको थाना प्रभारी मनीष नागर ने होली के त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ वार्ड के सभी पार्षद और वार्ड के लोगो को साथ ही साथ डीजे ऑपरेटर के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान जरूरी निर्देश और जानकारी भी प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने देते हुए बताया कि होली के त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह से कोई चूक नहीं होनी चाहिए ।
बालको के सभी जगहों साथ ही देहात में प्रधानों के मोबाइल नंबर और साथ ही गांव में तैनात पुलिस से संपर्क रखें। किसी भी तरह से कोई होनी अनहोनी जैसी घटना पर तुरंत संपर्क हो सके। मौके पर घटना स्थल में तत्काल पुलिस पहुंचेगी।