कोरबा भारत मे कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्तर पर सारे कर रही संस्था ऐसे ने भारत सरकार नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन एन एस डी सी के साथ मिलकर 01 मार्च 2023 दिन बुधवार को कोरबा के आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र कोसाबाड़ी कोरबा में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में बेरोजगार तथा कुशल युवाओ को राष्ट्रीय व स्थानीय नियोक्ताओं के माध्यम से रोजगार प्रदान किया गया । इस रोजगार मेले में 800 से अधिक युवाओ ने भाग लिया।जिसमे 325 प्रतिभागियों को रोजगार प्रदान किया गया ।इस रोजगार मेले में 20 से अधिक राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर की कंपनियां आ रही है ।इसमें मुख्य रूप से क्वे कार्प लिमिटेड विशाल मेगामार्ट आदित्या बिरला होंडा जैसे राष्ट्रीय ब्रांड्स है जो ग्रामीण व अर्धशहरी में अपनी पैठ बड़ा रही है।वही स्थानीय स्तर पर भाग लेने वाली कंपनियों में त्वरीत निदान माइक्रो फाइनेंस रेडमून क्लब सूर्योदय माइक्रो फाइनेंस यूनिक इन्टरने टी वाय इलेक्ट्रिकल के जी एन फ़ूड मामा सीटी डेंटल केयर नव किशन बियोप्लान्ट चैतन्य समृद्धि किशान बायो प्लांट प्रमुख है ।आवेदक की शैक्षणिक योग्यताओं और प्रमुख अनुभव के आधार पर या कंपनियां 6000 से 50000 तक मासिक वेतन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. पांडे जी मौजूद रहे।आईसेक्ट के निर्देशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी के अनुसार इस तरह के रोजगार मेले में ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में बेरोजगारों प्रशिक्षित युवाओं का एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करते है जहा से उनके रोजगार के अवसर बढ़ते हैं ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास के लिए पूरे देश में काम हो रहा है परंतु इन प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करना भी लक्ष्य होना चाहिए।इसी उद्देश से आईसेक्ट ने वह पहल की है और आईसेक्ट एन एस डी सी रोजगार मेला इस प्रयास का प्रारंभिक चरण है छत्तीसगढ़ के कई जिलों के अलावा मध्यप्रदेश गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र झारखंड ओडिशा उत्तर प्रदेश चंडीगढ पंजाब में भी यह रोजगार मेले आयोजित हो रहे हैं। मेले के बारे में अन्य जानकारी का www.rojgaarmantra.com पर देखी जा सकती है।
0 Comments