अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहरिया में हज़ारों महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन,,,,,,,,।।।

ग़रीब आदमी की खून पसीने की आधी कमाई अस्पताल में जा रही है. आनंद प्रकाश मिरी , वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष , आप

आम आदमी पार्टी का आज अकलतरा विधानसभा के ग्राम पहरिया में विशाल जनसभा ब्लॉक ऑफिस ओपनिंग के साथ संपन्न हुआ।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने मुख्य अथिति का स्वागत किया और जनता को अपने संबोधन में कहा कि ग़रीब आदमी की मेहनत की कमाई का आधा पैसा अस्पतालों में ईलाज के नाम पर खर्च हो जा रहा है, उचित ईलाज के अभाव में कई ग़रीब जनता दर दर भटकने में मजबूर है कई अस्पतालों में आयुस्मान कार्ड भी नहीं चल रहा है जिससे ग़रीब आदमी और ग़रीब होते जा रहा है,शिक्षा व्यवस्था इतना लाचार है कि कुछ कहना ही बेकार है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में केजरीवाल सरकार शानदार सरकारी स्कूल बनाकर सभी बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा दे रही है, अस्पतालों में सभी प्रकार की जाँच और ईलाज मुफ़्त में मिल रहा है  जिससे आम जनता को सीधा सीधा आर्थिक फ़ायदा हो रहा है और उनके जीवन में सुधार हो रहा है।

मीरी ने कहा की छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता का वोट लेकर कांग्रेश बीजेपी की सरकार ने लोगो को ठगने और धोखा देने के अलावा कुछ नही किया ,लेकिन अब छत्तीसगढ़िया जनता जाग चुकी है उनके पास अब आम आदमी पार्टी का विकल्प है और इस बार चुप चाप झाड़ू छाप के नारे के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर अपने खोये हुए हक़ अधिकार को लेकर रहेगी।

आम आदमी पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पहरिया के आस पास के ग्रामों से हज़ारो महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और इस बार अकलतरा में आम आदमी पार्टी का विधायक बनाकर प्रदेश में सरकार बनाने की सकल्प लिये।

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहु वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी भानु चंद्रा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायन शांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एस सी विंग विन्धेश राठौर लोकसभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ज़िला अध्यक्ष मिथलेश बघेल ज़िला अध्यक्ष महिला विंग सहित समस्त ज़िला और ब्लॉक के साथ साथ आस पास के 50 से अधिक गाँवो के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments