उच्च शिक्षा विभाग से इस संबंध में आदेश प्राप्त हो गया है तथा हेमचंद्र यादव विश्व विद्यालय दुर्ग से संबद्धता प्रदान करने के लिए प्रकिया प्रारम्भ कर दी गई है, संबद्धता प्राप्त होते ही प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राऐ विश्व विद्यालय के पोर्टल पर प्रवेश के लिए आनलाईन आवदेन कर सकेंगे तथा आवेदन की तिथि समाप्त होने पर महाविद्यालय द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएंगी तथा गुणानुक्रम के आधार पर छात्र फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। उक्त जानकारी बाजार अतरिया एवं गंडई महाविद्यालय के प्रार्चाय डा एन .एस. वर्मा प्रार्चाय इसी सिलसिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन करने के लिए बाजार अतरिया दिनांक 27/06/2023 को पहुंचे थे।साथ में गंडई महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी श्रीमती अनिता पौषार्य , कर्मचारी श्री तुलूराम वर्मा,श्रीमती शिवकुमारी पटेल भी थे। प्रार्चाय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बी ए भाग -01 में हिन्दी, अंग्रेजी भाषा, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास बी. बीकॉम भाग -01 में सभी अनिवार्य विषय किए जाएंगे।बी. ए.भाग -01 में 90 सीट , बी. एस. सी. भाग-01 बायो एवं गणित गुप के लिए 45-45 सीट तथा बी. काॅम भाग -01के लिए 90 सीट शासन द्वारा निर्धारित की गई। फिलहाल महाविद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित किए जाएंगे। प्रार्चाय सहित कुल 33 पदों की स्वीकृत शासन द्वारा दी गई है। फिलहाल महाविद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संबंधित किए जाएंगे। प्रार्चाय द्वारा क्षेत्र के सभी छात्र - छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए महाविद्यालय में संपर्क करने की अपील की गई है।
0 Comments