प्राथमिक शाला छिंदबहरी में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.....!!!!

नवीन शिक्षा सत्र 2023-24, 26 जून से प्रारंभ हुआ। जिसमें जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छिंदबहरी में जन प्रतिनिधीगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण, गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टॉफ एवं नवीन छात्र-छात्राओं के उपस्थिति में वर्षाऋतु के बरसते रिमझिम पानी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव 2023-24 प्रारंभ किया गया।


शासकीय प्राथमिक शाला छिंदबहरी जिसमें नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक, मिठाई, गणवेश, पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर नवीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति अनुशासित रहने और अपने उज्जवल भविष्य में अच्छे कामों के प्रति अग्रसर होने की आह्वान किया गया।

Post a Comment

0 Comments